Hair Oil: ये एक तेल रोक सकता है बालों का झड़ना, जानिए इसे लगाने का सही तरीका और फायदे

Black Sesame Oil For Healthy Hair Scalp: अगर आप हेयरफॉल, डैंड्रफ, हेयर ब्रेकेज आदि की समस्या से परेशान हैं तो आपको ये तेल अपने बालों में जरूर लगाना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Black Sesame Oil
बालों में काले तिल का तेल | Image: Freepik

Black Sesame Oil For Hair: बदलते मौसम, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोगों को कई तरह की हेयर प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। हेयर प्रॉब्लम का कारण ज्यादा स्ट्रेस, प्रेग्नेंसी और कोई बीमारी भी हो सकती हैं। जिसके कारण बाल जड़ों से कमजोर होने की वजह से धीरे-धीरे टूटकर गिरने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने बालों की एक्स्ट्रा देखभाल करनी शुरू कर देनी चाहिए।

हेल्दी और चमकदार बाल पाने के लिए जरूरी है कि आप हेयर स्कैल्प की खास देखभाल करें। इसके लिए आप सिर में काले तिल का तेल (Black Sesame Oil) लगा सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दरअसल, काले तिल के तेल में फास्फोरस, विटामिन बी, विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड 3, मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषित कर उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाते हैं। बालों में काले तिल का तेल लगाने के फायदे जानने से पहले जानते हैं कि इसे आप किस तरह से बालों की स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं।

बालों पर काले तिल का तेल लगाने का तरीका (How to apply black sesame oil in hair)

  • डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए आपको काले तिल के तेल में 5-7 कड़ी पत्ते और एक चम्मच मेथी दाने डालकर अच्छी तरह से पकाना है।
  • इसके बाद जब तेल में कड़ी पत्ते और मेथी के दाने अच्छी तरह से पक जाए तो गैस को बंद कर तेल को ठंडा होने दें।
  • तेल ठंडा होने के बाद इसे एक कटोरी या कांच की बोतल में छानकर रख लें।
  • अब रात को सोने से पहले इस तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें।
  • रातभर इस तेल को सिर में लगा रहने देने के बाद अगले दिन सुबह उठकर बालों को किसी माइड शैंपू से धो लें।
  • बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस तेल को हफ्ते में करीब 2 से 3 बार अप्लाई कर सकते हैं।

बालों में काले तिल का तेल लगाने के फायदे (Benefits of Black Sesame Oil For Hair)

हेयर ग्रोथ (Hair Growth)

काले तिल के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है जो कमजोर बालों को मजबूत कर उन्हें लम्बा करता है। साथ ही इस तेल को लगाने से नई हेयर ग्रोथ भी होने लगती है।

Advertisement

हेल्दी हेयर स्कैल्प (Healthy Hair Scalp)

हेल्दी स्कैल्प पाने के लिए आपको काले तिल का तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए। ये ड्राई स्कैल्प को पोषित कर इसे नरिश करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल हेल्दी और चमकदार बने रहते हैं।

Advertisement

डैंड्रफ होगा दूर (Dandruff)

अगर आप बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आपको काले तिल का तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को झट से दूर करने में मदद करते हैं।

ग्रे हेयर से छुटकारा (Grey hair)

समय से पहले अगर आपके बालों में सफेदी आने लगी है तो काले तिल का तेल आपको जरूर लगाना चाहिए। इसके नियमित इस्तेमाल से सफेद बाल काले होने लगेंगे और बाल बेहद मजबूत भी हो जाएंगे।

बालों की चमक (Hair shine)

काले तिल के तेल को रोजाना सिर में लगाने से बालों को जहां ग्रोथ मिलेगी वहीं, बाल हेल्दी और चमकदार भी होंगे। इस तेल में आप नारियल या बदाम का तेल मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Hanumanashtak Path: मंगलवार को करेंगे हनुमानष्टक का पाठ तो बनेंगे सारे बिगड़े काम, बनी रहेगी कृपा

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड