Pigmentation: उम्र से पहले झाइयों ने बना दिया बूढ़ा? घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, मिलेगा छुटकारा
Skin Pigmentation यानी झाइयां आपको समय से पहले बूढ़ा फील करा कर रही हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपको इससे छुटकारा दिलाने में काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल
- 3 min read

Home Remedies For Skin Pigmentation: बेदाग चमकता चेहरा लड़कियों को न सिर्फ खूबसूरत दिखाता है बल्कि यह उनमें आत्मविश्वास भरने का भी काम करता है, लेकिन अगर इसी खूबसूरत पर झाइयां कुंडली मारकर बैठ जाती है, तो इससे सुंदरता तो प्रभावित होती ही है, साथ ही उनमें कॉन्फिडेंस की भी कमी लाती है। ऐसे में अगर आप झाइयों की समस्या से परेशान है, तो कुछ घरेलू उपायों इससे निपटने के लिए आपके काम आ सकते हैं।
वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ झाइयों का होना आम बात है, लेकिन अगर आपको यह समस्या कम उम्र में ही परेशान कर रही है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले इसके होने के कारणों के बारे में जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि झाइयां बढ़ती उम्र के अलावा कम ऐज में किन कारणों से होती है और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या है।
किन कारणों से होती हैं झाइयां?
स्किन की कोशिकाएं धूप से बचने के लिए मेलानिन पैदा करती हैं, वहीं जब आप गर्मी और धूप में बिना प्रोटेक्शन के निकल जाते हैं, तो चेहरे पर छोटे-छोटे चपटे लाल गहरे या हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। जो धीरे-धीरे झाइयों का रूप ले लेते हैं। वहीं पेट में गड़बड़ी या हार्मोंस में असंतुलन हो के साथ-साथ शरीर में विटामिन A, B-12, C और E की कमी होने पर भी झाइयों की समस्या हो सकती है। तो चालिए जानते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए किन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
तेज धूप से बचें
अगर आप झाइयों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। साथ ही जब भी आप बाहर निकलें तो फेस पर सनस्क्री लोशन जरूर लगाएं।
Advertisement
होम मेड स्क्रब का करें इस्तेमाल
स्किन को साफ करने के लिए सभी लोग स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन झाइयों से छुटकारा पाने के लिए बाजार की बजाय घर पर बने स्क्रब का यूज करें। इसके लिए जौ के आटे में दही, नींबू का रस और मिंट जूस मिलाकर चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक मलें और लगभग 5मिनट के बाद चेहरा धो लें।
नींबू-हल्दी का पेस्ट
चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए नींबू, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। यह भी झाइयों से जल्द ही छुटकारा दिला सकता है।
Advertisement
सोने से पहले करें ये काम
रात में सोने से पहले मलाई में बादाम पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और ऐसे ही सो जाएं और सुबह उठकर बेसन से चेहरा धो लें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में झाइयां कम होती दिखाई देने लगेंगी।
भरपूर पानी पिएं
चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए शरीर का अंदरूनी स्वस्थ रहना जरूरी है। ऐसे में कम से कम रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी, जिससे झाइयां कम होंगी।
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful