इंदिरा नूई का छह साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आईसीसी को न

 दुबई, 22 अगस्त (भाषा) पेप्सिको प्रमुख इंदिरा नूई का छह साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक नयी महिला स्वतंत्र निदेशक की तलाश है।  मौजूद अध्यक्ष (चेयरमैन) ग्रेग बार्कले के तीसरे कार्यकाल के लिए इनकार के बाद विश्व निकाय को एक नये

Titel
jkhkjhkhjk | Image: Source

 दुबई, 22 अगस्त (भाषा) पेप्सिको प्रमुख इंदिरा नूई का छह साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक नयी महिला स्वतंत्र निदेशक की तलाश है।

  मौजूद अध्यक्ष (चेयरमैन) ग्रेग बार्कले के तीसरे कार्यकाल के लिए इनकार के बाद विश्व निकाय को एक नये अध्यक्ष की भी खोज करनी होगी। नूई 2018 में ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं थी। उन्होंने अपना अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लिया है।

समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड ने पहले ही नूई जैसे हाई-प्रोफाइल नाम की तलाश शुरू कर दी है जो कॉर्पोरेट जगत में सबसे चर्चित चेहरों में से एक थी।

आईसीसी नियमों के मुताबिक, ‘‘निदेशक मंडल एक व्यक्ति का चुनाव करेगा जो एक महिला होनी चाहिए और जिसे निदेशक पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रिकेट के खेल में समानता, विविधता और समावेशित हितों का समय-समय पर उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। एक ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा जो निदेशक (स्वतंत्र निदेशक) के तौर पर काम करेगा।’’

Advertisement

आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र से नियुक्ति के सटीक मानदंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई भी प्रतिष्ठित महिला हो सकती है, चाहे वह कॉर्पोरेट जगत से हो या खेल से।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई भी हो सकता है जिसने खेल, व्यवसाय या सामान्य रूप से योगदान दिया हो। उदाहरण के लिए, यह मेग लैनिंग, चार्लोट एडवर्ड्स या व्यावसायिक समुदाय से कोई प्रभावशाली महिला हो सकती है। ’’

Advertisement

नामांकन समिति द्वारा प्रदान की गई कम से कम तीन सिफारिशों की सूची से निदेशक मंडल द्वारा स्वतंत्र निदेशक को पहले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा। वह चेयरमैन के चुनाव के दौरान वोट देने की भी पात्र होंगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

Published By:
 Shamsher Usmani
पब्लिश्ड