एंबुलेंस सर्विस, प्रकृति संरक्षण... Mann Ki Baat में PM Modi ने किया इन खास लोगों का जिक्र

पीएम मोदी ने देशवासियों को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया।

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat | Image: Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 109वां एपिसोड हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में हम ऐसे देशवासियों के प्रयासों को सामने लाते हैं, जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज को, देश को, सशक्त करने का काम कर रहे हैं | ऐसे में, तीन दिन पहले जब देश ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है, तो ‘मन की बात’ में ऐसे लोगों की चर्चा स्वाभाविक है। इस बार भी ऐसे अनेकों देशवासियों को पद्म सम्मान दिया गया है, जिन्होंने, जमीन से जुड़कर समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया है।

इन Inspiring लोगों की जीवन-यात्रा के बारे में जानने को लेकर देश-भर में बहुत उत्सुकता दिखी है। मीडिया की headlines से दूर, अखबारों के front page से दूर, ये लोग बिना किसी lime-light के समाज सेवा में जुटे थे| हमें इन लोगों के बारे में पहले शायद ही कुछ देखने-सुनने को मिला है, लेकिन, अब मुझे खुशी है कि पद्म सम्मान घोषित होने के बाद ऐसे लोगों की हर तरफ चर्चा हो रही है, लोग उनके बारे में ज्यादा-से-ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं|

पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग अनूठे काम कर रहे हैं

पद्म पुरस्कार पाने वाले ये अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं| जैसे कोई ambulance service मुहैया करवा रहा है, तो कोई बेसहारों के लिए सिर पर छत का इंतजाम कर रहा है| कुछ ऐसे भी हैं, जो हजारों पेड़ लगाकर प्रकृति-संरक्षण के प्रयासों में जुटे हैं | एक ऐसे भी हैं, जिन्होंने चावल की 650 से अधिक किस्मों के संरक्षण का काम किया है |

Advertisement

एक ऐसे भी हैं, जो drugs और शराब की लत की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैला रहे हैं | कई लोग तो Self Help Group, विशेषकर नारी शक्ति के अभियान से लोगों को जोड़ने में जुटे हैं | देशवासियों में इस बात को लेकर भी बहुत प्रसन्नता है कि सम्मान पाने वालों में 30 महिलाएं हैं | ये महिलाएँ जमीनी स्तर पर अपने कार्यों से समाज और देश को आगे ले जा रही हैं |

साथियो, पद्म सम्मान पाने वालों में हर किसी का योगदान देशवासियों को प्रेरित करने वाला है | इस बार सम्मान पाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, थिएटर और भजन की दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं | प्राकृत, मालवी और लम्बाडी भाषा में बहुत ही शानदार काम करने वालों को भी ये सम्मान दिया गया है | विदेश के भी कई लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिनके कार्यों से भारतीय संस्कृति और विरासत को नई ऊंचाई मिल रही है | इनमें France, Taiwan, Mexicoऔर Bangladeshके नागरिक भी शामिल हैं |

Advertisement

पद्म सम्मान का system पूरी तरह से बदल चुका है

साथियो, मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि पिछले एक दशक में पद्म सम्मान का system पूरी तरह से बदल चुका है | अब ये पीपल्स पद्म बन चुका है |पद्म सम्मान देने की व्यवस्था में कई बदलाव भी हुए हैं | अब इसमें लोगों के पास ख़ुद को भी Nominate करने का मौका रहता है | यही वजह है कि इस बार 2014 की तुलना में 28 गुना ज्यादा Nominations प्राप्त हुए हैं | इससे पता चलता है कि पद्म सम्मान की प्रतिष्ठा, उसकी विश्वसनीयता, उसके प्रति सम्मान, हर वर्ष बढ़ता जा रहा है | मैं पद्म सम्मान पाने वाले सभी लोगों को फिर अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ| 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड