अमेरिका बीते कुछ दिनों से टैरिफ को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्ड पर टैरिफ लगाने को लेकर सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने इसे लेकर राष्ट्रपति
अमेरिका बीते कुछ दिनों से टैरिफ को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्ड पर टैरिफ लगाने को लेकर सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बयान भी जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि गोल्ड पर कोई टैरिफ नहीं लगने वाला है। टैरिफ स्लैब से गोल्ड को अलग रखा जाएग
- खेल
- 2 min read

अमेरिका बीते कुछ दिनों से टैरिफ को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्ड पर टैरिफ लगाने को लेकर सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बयान भी जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि गोल्ड पर कोई टैरिफ नहीं लगने वाला है। टैरिफ स्लैब से गोल्ड को अलग रखा जाएगा।
कस्टम अधिकारी ने जारी किया था लेटर
दरअसल, गोल्ड पर टैरिफ लगाने की अफवाह ने तब तूल पकड़ी जब अमेरिकी कस्टम अधिकारी ने एक चिट्ठी जारी कर कहा था कि दो मानक वजन (1 किलोग्राम और 100 औंस) वाले गोल्ड को टैरिफ के दायरे में रखा जाना चाहिए। ऐसे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोल्ड पर भी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से बयान जारी करने के बाद से अब सबकुछ साफ हो गया है।
US ने चीन पर टैरिफ की डेडलाइन बढ़ाई
वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लागू करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर जंग छिड़ने के बाद ये अपडेट अब सामने आया है। ट्रूथ पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, "मैंने अभी-अभी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो चीन पर टैरिफ निलंबन को और 90 दिनों के लिए बढ़ा देगा। समझौते के अन्य सभी तत्व अपरिवर्तित रहेंगे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"
पहले चीन पर 145 फीसदी तक लगाया था टैरिफ
बता दें, अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही तनाव है। दोनों देश एक-दूसरे पर बेलगाम टैरिफ लगाने की लगातार धमकिया दे रहा है। अप्रैल में, अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया, वहीं चीन ने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी उत्पादों पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। हालांकि, मई में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक बैठक के दौरान दोनों देश अस्थायी रूप से टैरिफ कम करने पर सहमत हुए। अमेरिका ने अपने टैरिफ 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिए, जबकि चीन ने अपने टैरिफ 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिए।