होइहि सोइ जो राम रचि राखा...', महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों में जश्न
होइहि सोइ जो राम रचि राखा...', महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों में जश्न
- खेल समाचार
- 1 min read

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने पर पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि मैंने पहले ही दिन कहा था कि अगर कोई भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया, मेरी लिए और मेरे समर्थकों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि सबसे पहले कोर्ट ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले दिन ही कहा था कि अगर कोई भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया, मेरी लिए और मेरे समर्थकों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
होइहि सोइ जो राम रचि राखा- ब्रजभूषण सिंह
उन्होंने आगे कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा। यानी कि वही होकर रहेगा जो भगवान राम (विधाता) ने पहले से ही रच या तय कर रखा है।