KKR पर पैसों की बरसात तो फाइनल हारने वाली SRH भी मालामाल, किस टीम को कितने रकम मिले?
IPL 2024 Prize Money: आईपीएल 2024 की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद को इनाम के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले।
- खेल
- 2 min read

IPL 2024 Prize Money: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल के 17वें संस्करण का अंत हुआ। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दुनियाभर के फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आईपीएल 2024 की विजेता टीम KKR को चैंपियन बनने के बाद कितने रकम मिले।
आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय ही नहीं बल्कि सबसे अमीर टी20 लीग भी है। इस टूर्नामेंट से पहले ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात तो होती ही है, इसके साथ-साथ चैंपियन बनने वाली टीम और उपविजेता भी मालामाल हो जाते हैं। आइए नजर डालते हैं कि आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और बाकी टीमों को इनाम के तौर पर कितने रकम मिले हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को मिले 12.5 करोड़
आईपीएल 2024 की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद को इनाम के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम भले ही फाइनल जीतने में कामयाब नहीं रही लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान रॉयल्स और RCB भी मालामाल
आईपीएल 2024 में नंबर-3 पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये मिले जबकि छह लगातार मैच जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली RCB को नंबर-4 पर फिनिश करने के लिए 6.5 करोड़ रुपये मिले।
Advertisement
चैंपियन KKR को मिले 20 करोड़
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चैंपियन बनी KKR टीम पर पैसों की बरसात हुई। विजेता बनने पर केकेआर को इनाम के तौर पर एक ट्रॉफी और 20 करोड़ रुपये मिले।
कोहली-हर्षल को मिले 10-10 लाख रुपये
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को ऑरेंज कैप के साथ-साथ 10 लाख रुपये मिले। RCB के स्टार बल्लेबाज ने इस सीजन बल्ले से कोहराम मचाते हुए 15 मैचों में 61.75 की औसत से 741 रन बनाए। पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने पर्पल कैप पर कब्जा किया और उन्हें भी 10 लाख रुपये मिले। बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी एक सीजन में ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। हर्षल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लेकर ये अवॉर्ड जीता था, जबकि विराट कोहली ने साल 2016 में रिकॉर्ड 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: दिल जीत गईं SRH की मालकिन काव्या मारन, हार के बाद आंख से छलका आंसू मगर... VIDEO मिनटों में वायरल
