'अनन्या पांडे हॉट, सारा हॉट...', बुरे फंसे Riyan Parag, सर्च हिस्ट्री से खुल गई पोल तो हो गए ट्रोल

रियान पराग (Riyan Parag) IPL 2024 के बाद से अपने फैंस से रूबरू होने के लिए यूट्यूब लाइव हुए लेकिन इस दौरान उनकी सर्च हिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Riyan Parag
Riyan Parag | Image: BCCI

Riyan Parag Youtube History: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग के लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए सारे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। हालांकि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 से बाहर हो गई।

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए। अब अगर आप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं तो आपने जरूर कुछ अच्छा या बुरी किया होगा। रियान पराग आईपीएल 2024 के बाद से अपने फैंस से रूबरू होने के लिए यूट्यूब लाइव हुए लेकिन इस दौरान उनकी सर्च हिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

रियान पराग की सर्च हिस्ट्री वायरल

यूट्यूट सर्च हिस्ट्री में रियान पराग, बालीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय हॉट और सारा अली खान हॉट को सर्च करते दिख रहे हैं। सर्च हिस्ट्री का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। रियान पराग, अपनी सर्च हिस्ट्री की वजह से यूजर्स के गुस्से का भी शिकार हो रहे हैं।

अन्नया पांडे और सारा अली खान हॉट... स्क्रीनशॉट वायरल

रियान पराग ने रविवार को यूट्यूब पर अपने गेमिंग सत्र की लाइव स्ट्रीम फिर से शुरू की जो एक विवादास्पद स्ट्रीम बन गई। स्ट्रीम शुरू होने के कुछ मिनट बाद रियान पराग अपनी स्ट्रीम पर चलाने के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब पर उनकी नजर पड़ी। वह सर्च करने लगे। इस दौरान वह अपनी स्क्रीन हाइड करना भूल गए। इस छोटी सी गलती से रियान पराग की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री लीक हो गई। उनकी सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान हॉट लिखा हुआ था।

Advertisement

ट्रोलर्स के निशाने पर आए रियान पराग

रियान पराग की सर्च हिस्ट्री को देखकर फैंस बुरी तरह से भड़कने लगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रियान पराग को ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से रियान पराग का पुराना रिश्ता है। आईपीएल 2023 में रियान पराग अपने बुरे प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते थे। अबकी पराग का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा रहा तो उनकी इस हरकत ने ट्रोलर्स को एक नया मुद्दा दे दिया।

आईपीएल 2024 में रियान पराग का प्रदर्शन

रियान पराग के लिए आईपीएल का 17वां सीजन काफी जबरदस्त रहा। उन्होंने 16 मैचों में 52.09 की औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां निकली। राजस्थान को प्लेऑफ तक पहुंचाने में रियान ने अहम भूमिका अदा की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- गंभीर की रणनीति, नरेन बनें एक्स फैक्स और स्टार्क की घातक यॉर्कर, KKR की जीत के ये रहे 5 अहम कारण - Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड