Paris Olympics 2024 Live: हैट्रिक मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं
Paris Olympics 2024 Day-8 Live: शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर शनिवार, 3 अगस्त को एक बार फिर एक्शन में दिखेंगी। 25 मीटर पिस्टल फाइनल मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
- खेल
- 2 min read

paris olympics 2024 live: हैट्रिक मेडल से चूकीं मनु भाकर
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों की 25 मीटर महिला पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूकी
Paris Olympics 2024 Live: दूसरे स्थान पर मनु भाकर
6 सीरीज के बाद मनु भाकर 22 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Advertisement
Paris Olympics 2024 Live: दूसरे स्थान पर मनु भाकर
दो सीरीज के बाद मनु भाकर 10 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं
Paris Olympics 2024 Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मनु का फाइनल
करोड़ों भारतीय फैंस की नजर भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर पर हैं जो पेरिस ओलंपिक में शूटिंग इवेंट का तीसरा फाइनल खेलने वाली हैं। मनु ने अब तक 10 मीटर पिस्टल के दो अलग-अलग इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीता है। आज दोपहर 1 बजे वो 25 मीटर पिस्टल फाइनल इवेंट में एक और मेडल पर निशाना लगाएंगी।
Advertisement
Paris Olympics 2024 Live: कहां देखें मनु भाकर का फाइनल मैच?
शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर हिस्सा लेंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले का प्रसारण स्पोर्ट्स-18 चैनल पर होगा। अगर आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनु भाकर को एक्शन में देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में इसका आनंद ले सकते हैं।
Paris Olympics 2024 Live: 3 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक के 8वें दिन भारत का शेड्यूल
निशानेबाजी :
महिला स्कीट क्वालीफिकेशन (पहला दिन) : रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30
महिला 25 मीटर पिस्टल (फाइनल ) : मनु भाकर (दोपहर एक बजे )
तीरंदाजी :
महिला व्यक्तिगत
पेरिस, दो अगस्त ( भाषा ) पेरिस ओलंपिक में आठवें दिन शनिवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।
निशानेबाजी :
महिला स्कीट क्वालीफिकेशन (पहला दिन) : रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30
महिला 25 मीटर पिस्टल (फाइनल ) : मनु भाकर (दोपहर एक बजे )
तीरंदाजी :
महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी)
दोपहर 1 . 52 बजे
महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया)
दोपहर 2 . 05 बजे ।
पाल नौकायन :
महिला डिंगी (रेस पांच ): नेत्रा कुमानन - दोपहर 5. 55 बजे
महिला डिंगी (रेस छह ): नेत्रा कुमानन - शाम 7. 03 बजे
पुरुष डिंगी (रेस पांच ): विष्णु सरवनन - दोपहर 3. 45 बजे
पुरुष डिंगी (रेस छह ): विष्णु सरवनन - दोपहर 4. 53 बजे
मुक्केबाजी :
पुरूष वेल्टरवेट ( क्वार्टर फाइनल ) : निशांत देव बनाम मार्को वेरडे ( मैक्सिको), रात 12.18 बजे।
Paris Olympics 2024 Live: मनु भाकर लगाएंगी मेडल की हैट्रिक?
शनिवार को मनु भाकर के हाथ में पिस्टल और मेडल पर निशाना लगाते हुए देखने के लिए भारतीय फैंस बेताब हैं। 25 मीटर पिस्टल इवेंट का फाइनल मैच दोपहर 1 बजे होगा। बता दें कि मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।