पेरिस ओलंपिक में आज ब्रॉन्ज नहीं गोल्ड पर निशाना लगाएंगी मनु भाकर, कब और कहां देखें मैच?

Manu Bhaker Shooting: भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है, लेकिन वो अभी भी रुकी नहीं हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पेरिस ओलंपिक में आज ब्रॉन्ज नहीं गोल्ड पर निशाना लगाएंगी मनु भाकर, कब और कहां देखें मैच?
मनु भाकर लगाएंगी हैट्रिक? | Image: मनु भाकर लगाएंगी हैट्रिक?

Manu Thakur Shooting Match Timing: ओलंपिक खेलों में एक मेडल जीतना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है। भारत की स्टार महिला शूटर या यूं कहें कि 'पिस्टल क्वीन' मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है, लेकिन वो अभी भी रुकी नहीं हैं। शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर शनिवार, 3 अगस्त को एक बार फिर एक्शन में दिखेंगी।

भारतीय महिला शूटर मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को 22 वर्षीय निशानेबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। करोड़ों भारतीय फैंस की नजर एक बार फिर मनु भाकर पर रहेगी जिनसे पेरिस ओलंपिक में एक और मेडल की उम्मीद की जा रही है। अगर उनके पदक का रंग सोना होता है तो इससे खुशी की बात कुछ हो ही नहीं सकती है।

मनु भाकर लगाएंगी मेडल की हैट्रिक?

शनिवार को मनु भाकर के हाथ में पिस्टल और मेडल पर निशाना लगाते हुए देखने के लिए भारतीय फैंस बेताब हैं। 25 मीटर पिस्टल इवेंट का फाइनल मैच दोपहर 1 बजे होगा। बता दें कि मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। अगर वो पेरिस में एक और मेडल जीतती हैं तो उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग हर खिलाड़ियों का सपना होगा।

कहां देखें मनु भाकर का फाइनल मैच?

Advertisement

शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर हिस्सा लेंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले का प्रसारण स्पोर्ट्स-18 चैनल पर होगा। अगर आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनु भाकर को एक्शन में देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में इसका आनंद ले सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक के 8वें दिन भारत का शेड्यूल

Advertisement

निशानेबाजी :

महिला स्कीट क्वालीफिकेशन (पहला दिन) : रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30

महिला 25 मीटर पिस्टल (फाइनल ) : मनु भाकर (दोपहर एक बजे )

तीरंदाजी :

महिला व्यक्तिगत

पेरिस, दो अगस्त ( भाषा ) पेरिस ओलंपिक में आठवें दिन शनिवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।

निशानेबाजी :

महिला स्कीट क्वालीफिकेशन (पहला दिन) : रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30

महिला 25 मीटर पिस्टल (फाइनल ) : मनु भाकर (दोपहर एक बजे )

तीरंदाजी :

महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी)

दोपहर 1 . 52 बजे

महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया)

दोपहर 2 . 05 बजे ।

पाल नौकायन :

महिला डिंगी (रेस पांच ): नेत्रा कुमानन - दोपहर 5. 55 बजे

महिला डिंगी (रेस छह ): नेत्रा कुमानन - शाम 7. 03 बजे

पुरुष डिंगी (रेस पांच ): विष्णु सरवनन - दोपहर 3. 45 बजे

पुरुष डिंगी (रेस छह ): विष्णु सरवनन - दोपहर 4. 53 बजे

मुक्केबाजी :

पुरूष वेल्टरवेट ( क्वार्टर फाइनल ) : निशांत देव बनाम मार्को वेरडे ( मैक्सिको), रात 12.18 बजे।

इसे भी पढ़ें: 'सब क्या मैं करूं तेरे लिए...' रोहित को आया गुस्सा, बीच मैदान इस खिलाड़ी की लगाई क्लास, VIDEO वायरल

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड