'उनके बिना आगे जीवन...', ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से घर में पसरा मातम

Bajrang Punia Father Demise: भारतीय स्टार रेसलर बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। बजरंग ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए पिता के निधन की दुखद जानकारी साझा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bajrang Punia Father Death news
पिता के निधन से टूटे रेसलर बजरंग पूनिया | Image: X

Bajrang Punia Father Death: भारत के स्टार पहलवान और ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता बलवान पूनिया इस दुनिया में नहीं रहे। वो काफी समय से फेफड़ों संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बजरंग पूनिया ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

'वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे…'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बजरंग पूनिया ने लिखा, "बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। आज (11 सितंबर) शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।"

रेसलर ने पोस्ट में बताया कि उनके पिता बलवान पूनिया का अंतिम संस्कार 12 सितंबर को सुबह 11 बजे उनके गांव खुडन में किया जाएगा।

बजरंग के पिता के निधन पर पहलवान संग्राम सिंह ने दुख जताया। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "ओह! जिंदगी की हकीकत! ईश्वर से प्रार्थना है कि अंकल जी की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।" इसके अलावा कई लोगों ने बलवान पूनिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement

पिता ने बचपन में सिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

बता दें कि बजरंग पूनिया ने पिता बलवान पूनिया खुद भी एक पहलवान थे। बचपन में अपने बेटे को उन्होंने ही कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए। इसके बाद आगे चलकर और कड़ी मेहनत के जरिए बजरंग पूनिया ने न केवल अपने पिता का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। बजरंग ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इतना ही नहीं विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी वह कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। बजरंग को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन से गिरी फिल्म 'रागिनी MMS रिटर्न' की फेमस एक्ट्रेस, बुरी तरह घायल, कहा - जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी...

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड