घोड़े के साथ किये गये बर्ताव के लिए ब्राजील के राइडर कार्लोस पैरो को मिली चेतावनी

घुड़सवारी की संचालन संस्था ने शनिवार को ब्राजील के राइडर कार्लोस पैरो को अपने घोड़े सफीरा की गर्दन ज्यादा मोड़कर उसे असुविधा पहुंचाने के लिए चेतावनी जारी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Carlos Parro
Carlos Parro | Image: AP

Sports News: घुड़सवारी की संचालन संस्था ने शनिवार को ब्राजील के राइडर कार्लोस पैरो को अपने घोड़े सफीरा की गर्दन ज्यादा मोड़कर उसे असुविधा पहुंचाने के लिए चेतावनी जारी की। पशुओं के अधिकारों के पक्षधर संगठन ‘पेटा’ से शुक्रवार पत्र और फोटो मिलने के बाद घुड़सवारी खेल महासंघ (एफईआई) ने यह चेतावनी जारी की।

महासंघ के अध्यक्ष इंगमार डी वोस को ये फोटो भेजी गईं जिसमें पैरो अपने घोड़े की गर्दन ज्यादा मोड़ते हुए दिख रहे हैं और ऐसा करना प्रतिबंधित है क्योंकि इससे घोड़े को सांस लेने में परेशानी होती है। 

एफआई ने एक बयान में कहा, ‘‘एफईआई अधिकारियों ने पैरो को एक पीला चेतावनी कार्ड जारी किया है क्योंकि इस हरकत से घोड़े को अनावश्यक असुविधा हुई होगी। साथ ही मैदान पर मौजूद जूरी ने एथलीट और ब्राजील के दल प्रमुख को इसके बारे में बताया है। ’’

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'निजी कोच की मांग करना खिलाड़ियों का अधिकार...', ऐसा क्यों बोले विजेंदर सिंह? | Republic Bharat
 

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड