बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम नहीं बदला जाएगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के ‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार’ का नाम नहीं बदला जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi | Image: PTI

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के ‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार’ का नाम नहीं बदला जाएगा। खेल और युवा सेवा विभाग ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार के लिए दिशानिर्देश जारी कर इसका नाम बदलकर ‘राज्य क्रीड़ा सम्मान’ कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार का नाम बदलने के बारे में उन्हें प्रेस से ही पता चला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरस्कार से बीजू पटनायक का नाम हटाने का कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार धरती के सपूतों का सम्मान करती है और बीजू पटनायक के नाम पर रखे गए खेल पुरस्कार के शीर्षक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार इसी तरह जारी रहेगा।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को क्यों तड़पा रहीं नताशा? 15 सकेंड का VIDEO देख दिल मुंह को आ गया होगा!

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड