BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

sfjkl
sklcjLKJ | Image: dsigp

BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड जीत दर्ज की है। उपचुनाव में वोटों की गिनती 3 अगस्त को हुई, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के विशाल और ऐतिहासिक अंतर से शिकस्त दे दी है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर जश्न मनाया।

मांजलपुर सीट पर BJP की बंपर जीत

मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP के सतीश पटेल ने शानदार जीत दर्ज की। शुरुआती जानकारी के अनुसार 20 राउंड की मतगणना के बाद उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराया, जो किसी  विशाल और ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच था सीधा मुकाबला

मंजलपुर विधानसभा सीट चुनाव में मुख्य मुकाबला दो पार्टियों यानी बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश पटेल का पूरा भरोसा जताया था, जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में थे।

Advertisement

30 जुलाई को हुआ था मतदान

गौरतलब है कि मंजलपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को हुआ था। 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में करीब 37.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान कड़े इंतजाम के बीच उपचुनाव हुआ था। था।  था। 

Published By:
 Shrayansh Jain
पब्लिश्ड