GPay यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 4 जून से बंद हो जाएगा पेमेंट ऐप, जानिए क्या है वजह?

America में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद करने का फैसला लिया है, इसलिए भारतीय यूजर्स को इससे परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

Google Pay
गूगल पे | Image: Republic

GPay to shutdown: गूगल पे यूजर्स के लिए बड़ी खबर आई है। गूगल ने अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का फैसला किया है। 4 जून 2024 को पेमेंट ऐप काम करना बंद कर देगा, जिससे लाखों यूजर्स की परेशानी बढ़ने वाली है। हालांकि इसका असर भारतीय यूजर्स पर नहीं पड़ने वाला है। बल्कि ये फैसला अमेरिकी यूजर्स के लिए लिया गया है।

जी हां, गूगल पे पेमेंट ऐप भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में बंद होने जा रहा है। अमेरिका में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद करने का फैसला लिया है, इसलिए भारतीय यूजर्स को इससे परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

क्यों बंद हो रहा गूगल पे?

दरअसल, गूगल अपनी पेमेंट सर्विसेज को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही है। इसके लिए गूगल वॉलेट पर फोकस किया जा रहा है। गूगल ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए अपने एक बयान में बताया था कि गूगल पे बंद करने का उद्देश्य सभी सुविधाओं को गूगल वॉलेट प्लेटफॉर्म में ट्रांसफर करना है। इससे गूगल पर भुगतान पेशकश को सरल बनाया जा सकता है। बता दें कि अमेरिकी यूजर्स के लिए गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दिया।

4 जून के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

गूगल के अनुसार 4 जून 2024 के बाद अमेरिकी यूजर्स गूगल पे के जरिए न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। ऐसे में यूजर्स को 4 जून से पहले गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। गूगल वॉलेट पर वर्चुअल डेबिट/क्रेडिट कार्ड, टिकट, पास और टैप-टू-पे जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है। गूगल का कहना है कि वो यूजर्स को समय-समय पर अपडेट भी देता रहता है।

Advertisement

बस अमेरिकी यूजर्स पर ही पड़ेगा असर

गूगल की ओर से साफ किया गया कि गूगल पे ऐप सिर्फ अमेरिका में बंद हो रहा है। भारत और सिंगापुर में इसका कोई असर नहीं होगा। बता दें कि इस पेमेंट ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत, सिंगापुर और अमेरिका में ही होता है।

यह भी पढ़ें: आजा वे माही तेरा रस्ता...लता के गाने पर बच्ची ने किया मस्त-मस्त डांस, देखते ही थिरकने लगेंगे, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड