ISS की यात्रा करेगा ISRO का गगनयान अंतरिक्ष यात्री, नासा के साथ संयुक्त मिशन की तैयारी

Delhi News: सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में अंतरिक्ष उड़ान के बुनियादी मॉड्यूल पर प्रशिक्षण लिया है।

Union Minister Dr Jitendra Singh
Union Minister Dr Jitendra Singh | Image: X

New Delhi: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को बताया कि गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ सहयोगात्मक प्रयास के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाएगा।

सिंह ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि नासा ने निजी संस्था एक्सिओम स्पेस की पहचान की है और इसरो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए संयुक्त मिशन के लिए अमेरिकी कंपनी के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने घोषणा की थी कि भारत और अमेरिका 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को आईएसएस पर भेजने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

भारत के अंतरिक्ष यात्री चयन बोर्ड ने गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के परीक्षण पायलटों के समूह से चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया था। गगनयान मिशन अगले साल होने वाली भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान है।

Advertisement

सिंह ने कहा, ‘‘सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में अंतरिक्ष उड़ान के बुनियादी मॉड्यूल पर प्रशिक्षण लिया है। वर्तमान में, अंतरिक्ष यात्री गगनयान मिशन के लिए बेंगलुरु में इसरो के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एटीएफ) में प्रशिक्षण ले रहे हैं।’’ मंत्री ने कहा कि गगनयात्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन सेमेस्टर में से दो पूरे हो चुके हैं जबकि स्वतंत्र प्रशिक्षण सिमुलेटर और ‘स्टैटिक मॉकअप सिमुलेटर’ का निर्माण किया जा चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IAS की पत्नी को हुआ गैंगस्टर से प्यार... 20 साल बाद भागी-भागी आई हसबैंड के पास, दरवाजा बंद और फिर...

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड