सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष मिशन पर इस हिंदू देवता को रखेंगी अपने पास, कौन है उनका लकी चार्म?

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अपने तीसरे अंतरिक्ष मिशन पर इस हिंदू देवता को अपने साथ लेकर जाएंगी। सुनीता उन्हें अपना लकी चार्म मानती हैं।

Sunita Williams' 3rd Mission To Space Called Off Hours Before Lift-Off
सुनीता विलियम्स | Image: NASA

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 58 साल की उम्र में तीसरी बार अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली हैं। हालांकि, ये मिशन 7 मई को ही लॉन्च होने वाला था, लेकिन रॉकेट में तकनीकी खराबी होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। सुनीता विलियम्स अपने साथ तीसरे अंतरिक्ष मिशन पर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर जाने वाली हैं।

मीडिया इंटरव्यू के अनुसार सुनीता विलियम्स भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ-साथ भगवत गीता अपने साथ लेकर जाएंगी। वो धार्मिक से ज्यादा आध्यात्मिक हैं। उन्होंने ये भी बताया कि भगवान गणेश उनके लकी चार्म हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले वो अपने साथ भगवत गीता लेकर गई थीं। 

सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग टली

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 58 साल की उम्र में तीसरी बार अंतरिक्ष मिशन पर जाने की तैयारी में थीं। बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से सुनीता अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली थीं लेकिन स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से मिशन को लॉन्च नहीं किया गया।

नासा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रॉकेट के वॉल्व में कुछ दिक्कत आ गई, जिसकी वजह से लॉन्चिंग को रोकना पड़ा। वहीं मिशन को फिर से कब लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर अबतक कोई फैसला नहीं लिया गया है। बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष रॉकेट को फ्लोरिडा में केप केनवेरल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से छोड़ा जाना था।

Advertisement

सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर लॉन्च होने वाला था मिशन

सुनीता विलियम्स के साथ बुच विलमोर भी इस मिशन में शामिल थे। रॉकेट सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 10:34 बजे (मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 8:04 बजे) रवाना किया जाना था। बीबीसी ने सुनीता विलियम्स के हवाले से इस मिशन को लेकर बताया, "हम सभी यहां हैं क्योंकि हम सभी तैयार हैं। हमारे दोस्तों और सहयोगियों ने इसके बारे में सुना है और हमने इसके बारे में बात की। वे सभी खुश और गौरवान्वित हैं कि हम इस मिशन का हिस्सा हैं।"

इसे भी पढ़ें: भारतीयों को चीनी और अफ्रीकी कहना घृणित... सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर भड़कीं कंगना रनौत

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari
पब्लिश्ड