फ्लाइट में झगड़ पड़े पति-पत्नी, बवाल बढ़ता देख प्लेन की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में मौजूद क्रू ने दोनों को शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह झगड़ते ही चले। हालात इतने बिगड़ गए कि पति-पत्नी एक दूसरे को मारने पर भी उतारू हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
couple fight in flight
फ्लाइट में पति-पत्नी में लड़ाई | Image: Unsplash

Viral News: पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना तो सामान्य बात है। अक्सर ही कपल के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा होता है जब बीच सड़क या फिर पब्लिक प्लेस में पति-पत्नी झगड़ पड़ते हैं। लेकिन अब जो मामला आया है, वो काफी हैरान करने वाला है।

दरअसल, एक कपल के बीच हवा में यानी फ्लाइट में ही लड़ाई शुरू हो गई। लड़ाई भी सामान्य नहीं। बात शुरू बहस से हुई और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी होने लगी। नौबत ये आ गई कि पति-पत्नी की लड़ाई के चलते प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग तक करानी पड़ी।

पति-पत्नी में शुरू हुआ झगड़ा

रिपोर्ट्स की मानें तो EI738 नामक एक फ्लाइट डबलिन से रवाना हुई और इसकी लैंडिंग स्पेन के पाल्मा डी मल्लोर्का एयरपोर्ट पर होनी थीं। प्लेन के उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद फ्लाइट में ही पति-पत्नी आपस में किसी बात को लेकर झगड़ने लगे।

बवाल बढ़ता देख फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

विवाद बढ़ते ही चला गया। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद क्रू ने दोनों को शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह झगड़ते ही चले। हालात इतने बिगड़ गए कि पति-पत्नी एक दूसरे को मारने पर भी उतारू हो गए। स्थिति कंट्रोल से बाहर होती देख कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्लाइट की एक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Advertisement

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि इस लड़ाई-झगड़े के दौरान महिला के चेहरे पर चोट आई है। वहीं इसके चलते फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब दो घंटे की देरी के बाद फ्लाइट को वापस टेकऑफ कराया गया और वह अपनी डेस्टिनेशन पर देर रात पहुंची।

यात्रियों को हुई परेशानी

यानी पति-पत्नी के झगड़े की वजह से फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर कई यात्री इस घटना से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: गले में अजगर लटकाए मेट्रो में चढ़ा शख्स, बगल में बैठी महिला के छूटे पसीने; VIDEO देख सब हैरान

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड