अच्छी भली डॉक्टर थी, किसी के घर की नौकरानी बनने के लिए छोड़ दिया क्लिनिक! वजह सुन चकरा जाएगा माथा

Viral Video: इस महिला ने नौकरानी बनने के लिए डॉक्टर की इतनी इज्जतदार नौकरी छोड़ दी है। उसने ऐसा क्यों किया, महिला ने एक वीडियो बनाकर लोगों को बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
अच्छी भली डॉक्टर थी, किसी के घर की नौकरानी बनने के लिए छोड़ दिया क्लिनिक! वजह सुन चकरा जाएगा माथा
डॉक्टर बनी नौकरानी | Image: डॉक्टर बनी नौकरानी

Viral Video: हर घर में एक शख्स ऐसा जरूर होता है जो डॉक्टर होता है या बनना चाहता है। हालांकि, मेडिकल की पढ़ाई जरा भी आसान नहीं होती है। सालों की मेहनत के बाद लोग डॉक्टर बनते हैं और जिंदगी भर लोगों का इलाज करते हैं। हालांकि, सिंगापुर में एक महिला ने किसी के घर की मेड बनने के लिए डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी है।

जी हां, बॉबी नाम की इस महिला ने नौकरानी बनने के लिए डॉक्टर की इतनी मुश्किल और इज्जतदार नौकरी छोड़ दी है। उसने ऐसा क्यों किया, महिला ने एक वीडियो बनाकर लोगों को बताया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नौकरानी बनने के लिए महिला ने छोड़ दिया मेडिकल फील्ड

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किसी के घर में मेड का काम करती नजर आ रही है। कभी वो अपने मालिक को अपने हाथों से खाना खिलाती है तो कभी उसके लिए बेड बनाती है। इतना ही नहीं, जब एक दिन वो अपने काम पर ट्रैफिक की वजह से पांच मिनट लेट पहुंची तो उसके मालिक ने उसे महंगी घड़ी गिफ्ट कर दी।

वीडियो बनाने का मकसद ये था कि वो महिला बताना चाहती थी जितने पैसे उसे डॉक्टर बनकर नहीं मिले हैं, उससे कई गुना ज्यादा उसे सिंगापुर में किसी के घर की नौकरानी बनकर मिलते हैं। उस सिंगापुरी महिला ने ये भी बताया कि उसे एक महीने में 41 लाख 89 हजार रुपए मिलते हैं। जबकि डॉक्टर होते हुए उसकी सैलरी इसकी आधी भी नहीं थी।

Advertisement

खाना खिलाने पर मिलते हैं 100 डॉलर 

वीडियो में बॉबी ने अपने मालिक की जमकर तारीफें की हैं और कहा कि वो कभी उसपर गुस्सा नहीं करते। अगर गुस्सा करते भी हैं तो तुरंत मान जाते हैं। वो अपने मालिक को खाना खिलाती है तो उसे 100 डॉलर मिलते हैं। वो उनकी पत्नी और 6 गर्लफ्रेंड के लिए बेड भी बनाती है। बॉबी ने बताया कि उसने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से PHD कर रखी है और डॉक्टर थी।

इस बीच, वीडियो की सत्यता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ये दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का एक कौलेबोरेशन वीडियो है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही कारण है कि लोग इस वीडियो को सीरियसली ना लेने की सलाह दे रहे हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पहले जीता गोल्ड मेडल फिर गर्लफ्रेंड के साथ खुलेआम किया ये काम-VIDEO

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड