गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ के बीच वो 5 अंतर, जो दोनों को बनाते हैं जुदा
गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ले ली है। वो टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं, लेकिन अब उनके और द्रविड़ के बीच तुलना की जाने लगी है।
Source: PTI
ऐसे में हम आपको गंभीर और द्रविड़ के बीच वो बड़े अंतर बताते हैं, जो उन्हें अलग बनाते हैं।
Source: PTI
एक सबसे बड़ा अंतर दोनों में है, जिसके बारे में सबको पता है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्वभाव की। गंभीर को तीखे तेवर के लिए जाना जाता है, जबकि द्रविड़ बेहद शांत स्वभाव के हैं।
Source: BCCI
द्रविड़ की कभी किसी से बहस तक नहीं हुई है, जबकि गंभीर कई बार मैदान पर भिड़ंत को लेकर विवाद में आए हैं। इसके अलावा द्रविड़ को उम्र का तकाजा था, द्रविड़ 51 साल के हैं, जबकि गंभीर महज 42 साल के हैं।
Source: BCCI
एक और चीज, द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में दीवार का दर्जा मिला है। वो टेस्ट के महान खिलाड़ी रहे हैं, जबकि गंभीर ने ज्यादा वनडे क्रिकेट खेला है।