लिफ्ट में बैटरी लेकर चढ़ा शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि जल गया जिंदा...VIDEO देख कांप जाएगी रूह

लड़का हाथ में बैटरी लेकर लिफ्ट में चढ़ता है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है, इसके तुरंत बाद ही बैटरी में भयंकर आग लग जाती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Viral Video
बैटरी में लगी भयंकर आग | Image: X

Viral Video: कई बार ऐसा होता है जब छोटी सी चूक लोगों को बहुत भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जो लिफ्ट में बैटरी लेकर चढ़ा था। उसके साथ इतना भयंकर हादसा हुआ कि वह जिंदा जला हुआ बाहर निकला।

मामला कब और कहां का है, इसके बारे में कुछ मालूम नहीं। लेकिन घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया।

बैटरी में लगी आग और फिर...

मामले को लेकर दावा किया जा रहा है कि शख्स इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी लेकर लिफ्ट में जा रहा था। इस दौरान बैटरी में आग लग गई। घटना में वह बुरी तरह से जल गया और उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का हाथ में बैटरी लेकर लिफ्ट में चढ़ता है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है। इसके तुरंत बाद ही बैटरी में भयंकर आग लग जाती है। जैसे ही लिफ्ट का गेट फिर खुलता है तो उसमें जिंदा जले शख्स को देखकर लोग चौंक जाते हैं। लड़का आग में बुरी तरह झुलस गया था। गार्ड की मदद से शख्स की बॉडी को लिफ्ट से बाहर निकाला जाता है।

Advertisement

वीडियो देख हर कोई हैरान

वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @VuslatBayoglu के अकाउंट से शेयर किया। इसके साथ ही लिखा, "लिफ्ट में अचानक लिथियम बैटरी में आग लग गई और शख्स जलकर राख हो गया। इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम बैटरी भी होती है। बंद जगहों पर इनका इस्तेमाल करते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।"

यह मामला भारत का नहीं, बल्कि किसी और देश का बताया जा रहा है। साथ ही कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि वीडियो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी चर्चाओं में बना हुआ है। बैटरी में आग लगने पर लोग अलग अलग राय भी रखते नजर आ रहे हैं।  साथ ही लोगों को सतर्क भी करते दिख रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चोरी करने घर में घुसे चोर को नहीं मिले पैसे, तो टेबल पर छोड़ गया 20 रुपये; मजेदार घटना CCTV में कैद
 

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड