इमरान खान ने जमानत के लिए आतंकवाद रोधी अदालत का रुख किया, जानिए क्या है मामला

Pakistan: इमरान खान के वकील सलमान सफदर के नेतृत्व में कानूनी टीम ने याचिकाएं दायर की हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Imran Khan’s party plans countrywide protest on completion of his one-year in jail
Imran Khan | Image: PTI/file

Pakistan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने पिछले साल नौ मई को हुए दंगों से जुड़े 12 मामलों में जमानत के लिए यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत का रुख किया है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में मंगलवार को आई एक खबर के अनुसार, खान के वकील सलमान सफदर के नेतृत्व में कानूनी टीम ने याचिकाएं दायर की हैं।

इस समय सभी मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद खान ने दावा किया कि उनसे कोई बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने दलील दी कि ये मामले दुर्भावना से प्रेरित हैं और राजनीतिक प्रतिशोध में ऐसा किया गया है।

याचिकाओं में अदालत से इन मामलों में जमानत देने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement

हाल में, लाहौर उच्च न्यायालय ने नौ मई की घटना से जुड़े कई मामलों में खान की न्यायिक हिरासत को अमान्य घोषित करके उन्हें बड़ी राहत दी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः  UP कैबिनेट मंत्री के बेटे और बहू की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, मर्सिडीज के उड़े परखच्चे

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड