पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन पर हमला, कोई हताहत नहीं

Pakistan: खैबर के डेरा इस्माइल खान जिले में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के वाहन पर हमला हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan Police
Pakistan Police | Image: AP

Pakistan: अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विकास एजेंसी के लिए काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को ले जा रहे एक बुलेटप्रूफ वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को गोलीबारी की, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल सलाम ने बताया कि खैबर के डेरा इस्माइल खान जिले में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के वाहन पर हमला हुआ।

उन्होंने कहा कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

सलाम ने बताया कि पुलिस ने हमले में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि तत्काल किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, पाकिस्तानी तालिबान ने एक बयान में कहा कि वह इस हमले में शामिल नहीं है।

अधिकारियों ने सुरक्षाबलों और नागरिकों पर इस तरह के पिछले हमलों को देखते हुए पाकिस्तानी तालिबान को दोषी ठहराया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः UP में धर्मांतरण कानून हुआ पास... तो जान लीजिए देशभर में किन-किन राज्यों ने लव जिहाद पर कसा शिकंजा?

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड