BREAKING: हानिया की हत्या के बाद ईरान छेड़ेगा जंग? भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों को किया अलर्ट
India in Israel: मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ने के बाद इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है।
- दुनिया
- 2 min read

India in Israel: मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ने के बाद इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। इजरायल में भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीयों को पहले से अधिक सचेत रहने की सलाह दी है।
इससे पहले भारत सरकार ने लेबनान में रह रहे भारतीयों को देश छोड़ने के लिए कहा था और जो लोग लेबनान छोड़ने में असमर्थ हैं, उन्हें भी अधिक सचेत रहने की सलाह दी गई थी।
फ्रांस की एडवाइजरी में क्या है?
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक यात्रा परामर्श में कहा कि फ्रांस ने औपचारिक रूप से अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है और क्षेत्र में सैन्य वृद्धि के जोखिम के कारण फ्रांसीसी नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा है। आपको बता दें कि हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट के हालात तनावपूर्ण हो गए। मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण दुनियाभर के देश अपने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं।
भारतीयों को लेबनान छोड़ने का दिया आदेश
लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी जाती है। जो लोग किसी भी कारण से रुके हुए हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।'
Advertisement
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful