UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत

UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत

sfjkl
sklcjLKJ | Image: dsigp

दो दिन पहले जिस कमरे में नाग मारा गया था अब उसी कमरे में नागिन ने दो मासूम बच्चों को डस लिया। इसके चलते 7 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी सगी 5 साल की बहन गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती है। जी हां मामला झांसी के हरदौलपुर मोहल्ले की है। यहां ऐसी चर्चा है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला लेने के लिए मासूम बच्चों को उसी कमरे में डसा जहां नाग को मारा गया था।

हालांकि कोई इसे महज संयोग बता रहा है तो तो कोई कह रहा है कि यह सांप के जोड़े की कहानी है। गली-गली, चौपाल और घरों के बाहर खड़े लोगों की जुबान पर एक ही सवाल था कि क्या यह उसी सांप के जोड़े का दूसरा साथी था? फिलहाल पूरे मोहल्ले में मासूम की मौत से मातम है तो वहीं नागिन के बदले की सुगबुगाहट से दहशत।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक हरदौलपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह रोज की तरह काम पर निकल गए। सबकुछ सामान्‍य था। बच्चे खेल रहे थे। धीरे-धीरे शाम हुई। फिर रात को खाना खाकर सभी लोग सो गए। जानकारी के मुताबिक देर रात सो रहे सात वर्षीय बेटे मयंक और पांच वर्षीय बेटी प्रगति की चीखने चिल्लाने लगे।

Advertisement

आवाज सुनकर मां नेहा दौड़कर कमरे में पहुंचीं। वहां दोनों बच्चों को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ी देख परिजन तत्काल दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। 

दो दिन पहले इसी कमरे में नाग को लोगों ने मार दिया था

क्षेत्रीय पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी इसी कमरे में एक सांप निकला था। ग्रामीणों ने मिलकर उसे मार दिया था। अब दोबारा उसी तरह का सांप निकलने के बाद गांव में तरह-तरह की बातें होने लगी हैं।

Advertisement

कई लोग इसे सांप के जोड़े से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वन विभाग या किसी सरकारी एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दोनों सांप जोड़े के थे। विशेषज्ञ भी सांप के बदला लेने जैसी मान्यताओं को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं मानते। फिर भी इस घटना के बाद मोहल्ले में यह चर्चा लोगों के डर को और बढ़ा रही है।

कई लोग इसे सांप के जोड़े से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वन विभाग या किसी सरकारी एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दोनों सांप जोड़े के थे। विशेषज्ञ भी सांप के बदला लेने जैसी मान्यताओं को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं मानते। फिर भी इस घटना के बाद मोहल्ले में यह चर्चा लोगों के डर को और बढ़ा रही है। है।

Published By:
 Shrayansh Jain
पब्लिश्ड