अलास्का के नजदीक रूस-चीन के बमवर्षक विमान देखे गए, उत्तर अमेरिकी एरोस्पेस कमान का बयान

US News: रूस और चीन दोनों के दो-दो विमान थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Taiwan detects 32 Chinese warplanes
Image used for representation | Image: X

US News: चीन और रूस के लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम चार बमवर्षक विमानों को अलास्का के नजदीक अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के ऊपर उड़ते देखा गया, जिसके जवाब में अमेरिका तथा कनाडा ने अपने लड़ाकू विमान भेजे। अमेरिका एवं कनाडा की संयुक्त एरोस्पेस कमान ने एक बयान में यह जानकारी दी।

रूस और चीन दोनों के दो-दो विमान थे। नार्थ अमेरिकन एरोस्पेस डिफेंस कमान (एनओआरएडी) ने कहा कि चीन और रूस की सैन्य गतिविधि को खतरे के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।

चीन और रूस ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि उसने रूस को अलास्का से अलग करने वाले बेरिंग सागर के ऊपर संयुक्त रूप से हवाई गश्त की।

कमान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एनओआरएडी उत्तरी अमेरिका के नजदीक प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों की लगातार निगरानी करेगा और उनकी उपस्थिति के अनुपात में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा।’’

Advertisement

रूसी सेना लंबे से समय से उत्तरी प्रशांत सागर क्षेत्र में सक्रिय रही है लेकिन हाल के वर्षों में चीन नौसैनिक और वायुसेना की ताकत बढ़ने के साथ नया खिलाड़ी बनकर उभरा है और तट से दूर के इलाकों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'ये दिल मांगे मोर': जरा आंख में भर लो पानी... युद्ध के मैदान से इस जांबाज ने भाई को लिखी 4 चिट्ठियां

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड